‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

खबर शेयर करें

तिरुवनंतपुरम, केरल। श्री नारायणगुरु ओपन यूनिवर्सिटी (एसजीओयू), कोल्लम, केरल द्वारा आयोजित 5वीं ऑल इंडिया पब्लिक ओपन यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर्स राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एनसीवीईटी (NCVET) अनुमोदित कौशल आधारित क्वालिफिकेशन पैक “असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर” की प्रतिभागी पुस्तिका (पार्टिसिपेंट हैंडबुक) एवं प्रशिक्षक पुस्तिका (फैसिलिटेटर गाइड) का औपचारिक लोकार्पण किया गया। यह शिक्षण सामग्री कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग (सीओएल), कनाडा तथा कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सीईएमसीए), नई दिल्ली के सहयोग से तैयार की गई है।

लोकार्पण समारोह में मंचासीन सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से इस सामग्री का विमोचन किया गया। इनमें डॉ. अभिलाश बाबू (रजिस्ट्रार, एसजीओयू), प्रो. (डॉ.) जगथी राज वी. पी. (माननीय कुलपति, एसजीओयू), डॉ. आर. बिंदु (माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा एवं सामाजिक न्याय, केरल सरकार), प्रो. (डॉ.) राजन गुरुक्कल (उपाध्यक्ष, केरल राज्य उच्च शिक्षा परिषद), प्रो. पीटर स्कॉट (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग, कनाडा – ऑनलाइन), प्रो. (डॉ.) संजीव सोनावणे (अध्यक्ष, आईएपीओयू एवं माननीय कुलपति, वाईसीएमओयू), डॉ. बी. शद्रक (निदेशक, सीईएमसीए) तथा एडवोकेट वी. पी. प्रशांत (सदस्य सिंडिकेट, एसजीओयू) सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें -   9 अप्रैल २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

यह कौशल कार्यक्रम वर्तमान सत्र से प्रारम्भ किया गया है तथा अब तक लगभग 30 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह कार्यक्रम एनसीवीईटी के नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप विकसित किया गया है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को एनसीवीईटी में ड्यूल स्टेटस प्राप्त है। यह लेवल-5 का 600 घंटे का कौशल कार्यक्रम है, जिसमें 113 घंटे सैद्धांतिक अध्ययन, 217 घंटे प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा 270 घंटे ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (कार्यस्थल प्रशिक्षण) सम्मिलित हैं। कार्यक्रम के प्रायोगिक सत्र हल्द्वानी अध्ययन केंद्र पर फेस-टू-फेस मोड (प्रत्यक्ष माध्यम) में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   बायोमैट्रिक से छेड़छाड़ से लेकर फर्जी बिल तक! हल्द्वानी में वन विकास निगम का पूर्व ऑपरेटर का बड़ा घोटाला बेनकाब

इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे पर्यटन एवं होम स्टे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका के विकास में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु सीईएमसीए तथा सीओएल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440