बढ़ती सर्दी में फेफड़े और शरीर के अन्य अंगों को कैसे बचाएं, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इन दिनों पूरे उत्तर भारत में काफी ठंड पड़ रही है। कोहरा पड़ने के कारण शरीर भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से घिर रहा है। सर्दी-जुकाम के अलावा भी इस दौरान कई तरह की समस्याएं होती हैं। बढ़ती बढ़ने के कारण लोगों की छाती में बहुत जल्दी ठंड लगती है। ठंड के कारण फेफड़े और शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। तो चलिए आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप बढ़ती ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं।

काली मिर्च और गुड़
गुड़ खांसी और सीने में कंजेशन से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। ये बलगम पिघलाने और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल होता है जो इंफेक्शन कम करने में मददगार होता है। गुड़ का इस्तेमाल करने के लिए आप काली मिर्च को कूट कर गर्म पानी में उबालें। फिर इसमें जीरा और गुड़ मिलाएं। इस घोल का सेवन करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   माघ पूर्णिमा पर 9 घंटे तक भद्रा का प्रभाव, जानें पूजा-स्नान का शुभ समय

अदरक और हल्दी
यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जो खांसी, सर्दी, ब्रोंकाइटिस और सांस की समस्याओं जैसी कई बीमारियों को दूर करता है। वहीं दूसरी ओर हल्दी कंजेशन को तेजी से कम करने में मदद करती है। अदरक और हल्दी दोनों का मिश्रण बनाकर पीने से बलगम की समस्या कम होती है। हल्दी को तुलसी की पत्तियों के साथ पीसकर आप खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो हल्दी और अदरक से बना काढ़ा भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

नींबू और शहद
नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी संक्रमण दूर करने में मदद करता है। वहीं नींबू सूजन कम करने में लाभकारी माना जाता है। नींबू के रस का सेवन करने के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। यह सिरप छाती की जकड़न से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है।

मुलेठी की चाय
मुलेठी बलगम को पिघलाने वाली मानी जाती है। यह छाती में गर्मी पैदा करती है और जलन व सूजन से राहत दिलवाती है। इसका सेवन करने से बलगम पतला होता है। इससे बनी हर्बल टी का सेवन आप कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440