हल्द्वानी महानगर में बढ़ते स्मैक कारोबार को लेकर कांग्रेसियों ने की एएसपी से शिकायत

खबर शेयर करें

-ज्ञापन के माध्यम से स्मैक कारोबार पर रोक लगाने को सीपीयू की तर्ज पर टीम गठन करने की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर में बढ़ते स्मैक के कारोबार को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत की है और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शहर से स्मैक कारोबार पूरी तरह से खत्म करने को सीपीयू की तर्ज पर एक टीम गठन करने की मांग की है।

ज्ञापन में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू कहा कहना है कि हल्द्वानी में लगातार स्मैक का कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिसकी वजह से तमाम युवा इसका शिकार होने से के साथ-साथ हजारों युवा अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इस अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सख्त से सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। ज्ञापन में उनका कहना था कि स्मैक के नशे के आदि लोग आए दिन मारपीट लड़ाई झगड़े चोरी कर रहे हैं जिस वजह से शहर में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिष्टमण्डल ने नशा मुक्ति केंद्र परामर्श केंद्र खोलने जाने, नशे की गिफ्त युवाओं की काउंसलिंग कराये जाने, स्मैक कारोबार पर अंकुश लगाये जाने को सीपीयू की तर्ज पर एक टीम के गठन किये जाने, स्मैक के कारोबार करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की हैं।

ज्ञापन देने वालों मेें मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, विक्रम रंधावा, दीपा खत्री, सन्दीप भैसोड़ा, रईस मसूदी, किरण माहेश्वरी, जमील कुरैशी, मोहसीन मिकरानी, किशोर रावत, दिव्यांशु वर्मा, हिमान्शु, दिवाकर, रोहित राज, विक्रम, दिवाकर, सचिन राठौर, मोहम्मद नबी, हिमान्शु जोशी सहित कई कांग्रेसी नेतागण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440