भारतीय भाषाएँ राष्ट्रीय चेतना की धुरी हैंः कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग द्वारा ‘भारतीय भाषा उत्सव’ कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. लोहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय भाषाओं के संवर्धन और विकास को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएँ न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि सशक्त और जागरूक नागरिक निर्माण की आधारशिला भी हैं। क्षेत्रीय भाषाओं की उन्नति राष्ट्रीय दृष्टिकोण को मजबूती देती है, और भारतीय भाषादृभाषी नागरिकता के निर्माण में ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक भाषा भारतीय चिंतन, परंपरा और दृष्टि को समृद्ध करती है, इसलिए यह आयोजन भारतीयता की भावना को सुदृढ़ करता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आज हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, शहरभर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

मानविकी विद्या शाखा के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडेय ने भारत की सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत अपनी भाषाओं और परंपराओं से पहचाना जाता है। तमिल कवियों से लेकर गुमानी, मौला राम और बंकिम तककृसभी की रचनाएँ भारतीयता की एक साझा धारा को अभिव्यक्त करती हैं। वनराजी की अपनी भाषा और सांस्कृतिक पहचान भी इसी बहुलता का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज की छात्रा की रहस्यमयी मौत, अंतिम मैसेज ने बढ़ाई जांच की गुत्थी

निदेशक अकादमिक प्रो. पी. डी. पंत ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। भाषा और लिपि के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने भारतीय भाषाओं की मौखिक परंपरा की विशेषता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं पर विमर्श हमारी सांस्कृतिक जड़ों को और दृढ़ करता है।

कार्यक्रम में डॉ. शशांक शुक्ल ने भारतीय भाषा उत्सव की संकल्पना और महत्व पर प्रकाश डाला।
समापन पर डॉ. राजेंद्र कैड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार मंगलम ने किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440