मसूरी घूमने आए सूचना एवं प्रसारण मंत्री के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। परिवार संग मसूरी घूमने आए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना राजपुर पुलिस को मैक्स हॉस्पिटल से एक व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में सूचना मिली। जिस पर उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी मैक्स अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की तो मृतक के साथ आए परिजन प्रहलाद सिंह राठौर पुत्र स्वर्गीय केसी राठौर निवासी आर जट 88 हरी विहार ककरोला नई दिल्ली व वजीर सिंह पुत्र स्वर्गीय जिले सिंह निवासी हाउस नंबर 439 सेक्टर 8 आरके पुरम नई दिल्ली द्वारा बताया गया कि मृतक कपिल देव पुत्र राम कुमार निवासी सेक्टर 2 आरके पुरम नई दिल्ली उम्र 39 वर्ष जो की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली मे प्रकाश जावेडकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री का ड्राइवर था। जो कि अपने अन्य स्टाफ कर्मचारियों के साथ दिल्ली से विगत 20 फरवरी को मसूरी आया था। तथा मसूरी धनोल्टी घूमने के पश्चात गत शाम 5 बजे धनोल्टी से दिल्ली के लिए चले। इस बीच कपिल देव को सफर के दौरान उल्टियां हुई और मसूरी से कुछ आगे देहरादून की तरफ उसके द्वारा बताया गया कि उसे घबराहट हो रही है। जिस पर उसके साथ चल रहे परिजन व उसकी पत्नी द्वारा कपिल देव को आवश्यक स्वास पंपिंग आदि दिया गया व उसे उपचार हेतु मैक्स ले जाया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440