विधिक जागरूकता शिविर में साइबर अपराध की दी गई जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सदस्यों ने वर्क शामिल है। किसी की निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना, किसी की भी निजी जानकारी कंप्यूटर से निकाल लेना या चोरी कर लेना साइबर अपराध है। कम्प्यूटर अपराध कई प्रकार से की जाते हैं जैसे जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी में फेरबदल करना। साइबर अपराध भी कई प्रकार के हैं जैसे हैकिंग, फिशिंग, वायरस डालना। साइबर क्राइम में इन दिनों काफी इजाफा हो रहा है। इससे बचने के लिए हमें किसी प्रकार के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है। कई बार अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बन आपका बैंक का डिटेल जानकारी लेना चाहते हैं। आप किसी भी हालत में उसको कोई भी जानकारी नहीं दे।

यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध बनेगा कुमाऊँ की जीवनरेखा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश

इस दौरान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवम सामाजिक दुष्प्रभाव, संबंधित दंडात्मक प्रावधान, किशोर न्याय बोर्ड पॉश एक्ट आदि विषयों पर जागरूक किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी नवाब खान द्वारा किया गया।

इसके पश्चात राजकीय हरमन माइनर विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान साइबर अपराध जैसे की ए.आई. टूल्स, लिंक्स, ओ.टी.पी. से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवम सामाजिक दुष्प्रभाव, संबंधित दंडात्मक प्रावधान, किशोर न्याय बोर्ड पॉश एक्ट आदि विषयों पर जागरूक किया गया।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440