सुधि फाउंडेशन की पहल: 240 छात्रों को साइंस सेंटर अल्मोड़ा की शैक्षिक यात्रा और टैबलेट वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा के मार्गदर्शन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, नोएडा की महानिदेशक श्रीमती आशालता सचदेवा के सहयोग से सुधि फाउंडेशन ने जयंती क्षेत्र के तीन विद्यालयों के लगभग 240 विद्यार्थियों को साइंस सेंटर अल्मोड़ा की शैक्षिक यात्रा पर भेजा। इस दौरान छात्रों को टैबलेट भी वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती, राजकीय कन्या आदर्श इंटर कॉलेज जयंती और राजकीय इंटर कॉलेज पुघाऊ के विद्यार्थी शामिल हुए। पूरी यात्रा को सफल बनाने में सांसद अजय टमटा, महानिदेशक आशालता सचदेवा, तथा सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र देव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से साइंस सेंटर तक पहुंचाने में सर्वोदय इंटर कॉलेज से श्री जमन सिंह सीजवाली और पुघाऊ इंटर कॉलेज से ललित बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

सुधि फाउंडेशन ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, सहयोगियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया है और इसे बच्चों के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440