इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन ने मनाई महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनायी गयी। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के महान जीवन और उनके सांदर्भिक संदेशों को याद करना और उनके आदर्शों का समर्थन करना था। कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक ने स्वच्छता अभियान पर प्रतिज्ञा भी दिलाई। इसी प्रतिज्ञा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने इस खास दिन के रूप में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया और बीएड के सभी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के परिसर को साफ-सुथरा बनाया तथा सफाई अभियान चलाया और सन्देश दिया कि,
‘क्लीन इंडिया , ग्रीन इंडिया’ ,
‘अब हर भारतीयों ने मन में यही ठाना है,
पूरे भारत को स्वच्छ बनाना है।। ‘

कॉजेल के परिसर में कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्या जी एवं शिक्षकगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा कविता एवं रघुपति राघवराजा राम भजन सुनाकर बड़ी सुंदर प्रस्तुति दी। तथा उनके संदेशों को भी सुनाया।

सभा के अंत में कॉजेल की प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी के महान आदर्शों ने हमें सच्ची स्वतंत्रता और अहिंसा के मार्ग पर चलने की मिसाल प्रस्तुत की है। हम आज महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती मना रहे हैं और आज इस अवसर पर हमें उनके विचारों को याद करना और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का समय है।

यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे

उन्होंने एक ऐसे युग के दौरान जीवन जीया जब भारत अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन था और लोगों के मानसिकता में विदेशी शासन के खिलाफ उत्कृष्ट संविदानिक संघर्ष की आवश्यकता थी। गांधी जी ने अपने जीवन में सत्याग्रह, अहिंसा, और सर्वाेदय के मूल नीतियों का पालन किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय जनता को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। महात्मा गांधी के विचारों में सच्ची स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ विदेशी शासन से रहित होने का नहीं था, बल्कि यह एक ऐसी समाज में जीने का मतलब था जिसमें सभी वर्गों और जातियों के लोगों को बराबरी और न्याय मिलता।

यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे

इस अवसर पर डॉ0 गायत्री मठपाल, डॉ0 रूपा पालीवाल, डॉ0 प्रमिला सुयाल, दीप्ति बरोला, मोहना बिष्ट, दीपिका धानिक, प्रियंका साह, गणेश ऐरी, व पवन सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।

Inspiration College of Teacher Education celebrated Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti, launched cleanliness campaign

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440