Inspiration College of Teacher Education remembered the martyrs on the fourth anniversary of Pulwama attack

समाचार सच, हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में वीरगती को प्राप्त भारत मां के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन परिसर में में हमले की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों के चित्रों पर पुष्पाजंलि करते हुए उन्हें याद किया। साथ ही इस मौके पर छात्र-छात्राओं व कॉलेज परिवार ने देश भक्ति नारे लगाये। वीर शहीद अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, वीर शहीद तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के साथ ही पूरे कालेज परिसर गुंजायमान हो गया।

इस मौके प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम अपने वीर जवानों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वाेच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। पुलवामा हमले के शिकार वीर शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए देशवासियों को एकजुट होकर दुश्मनों का मुकाबला करना होगा तभी पुलवामा हमले के शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल पाएगी।
इस मौके पर छात्रा वृंदा पंत ने देश के शहीदों पर तैयार भाषण के माध्यम से तथा छात्र हर्षित चौहान ने शहीदों पर कविता का पाठ करते हुए उपस्थितजनों को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षकगणों में डॉ0 गायत्री मठपाल, डॉ0 रूपा पालीवाल, डॉ0 प्रमिला सुयाल, भारती भंडारी, दीप्ति बरोला, दीपिका धानिक, मोहना बिष्ट, प्रियंका साह, गणेश सिंह, पवन सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्रायें मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















