समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने अधीनस्थों को जहां होली पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को भी प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
यहां पुलिस बहुद्देशीय भवन में समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेते हुए सीओ ने कहा कि होली का पर्व नजदीक है और कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क व सामाजिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन कराएं। मास्क न लगाने वालों पर कार्यवाही अमल में लाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच के लगाए जाने वाले शिविरों में संबंधित थाना-चौकी पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग प्रदान करें। इस दौरान सीओ प्रमोद शाह ने होली पर्व को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि होली पर्व पर शराब की तस्करी बढ़ने की संभावना रहती है, लिहाजा नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाए। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाए। साथ ही शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह फरियादियों की फरियाद पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त तेज की जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440














