सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश, कई पदाधिकारी बनाये

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सभा की हल्द्वानी इकाई की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हल्द्वानी एवं अन्य इकाइयों से सदस्यता में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में सदस्यों के सुझाव आमंत्रित किये गये और उनकी भागीदारी कैसे बढ़े, इस बात पर मंथन हुआ। वहीं सभी इकाइयों को मासिक बैठक करने, सदस्यता बुक जमा करने, हर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर कमेटी गठित करने और सदस्यता समिति में पांच सदस्यों की नियुक्ति करने के निर्देश दिये गये। वहीं अध्यक्ष विशाल शर्मा के निर्देशानुसार सुनील दत्त बमेठा, कौशलेन्द्र भट्ट व राकेश जोशी को सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है और उन्हें टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, महामंत्री कुमांऊ विवेक वशिष्ठ व संगठन मंत्री नगर सुशील शर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मंजू पाठक, नगर उपाध्यक्ष महिला सरिता तिवारी, नगर महामंत्री महिला विनीता शर्मा, विवेक वशिष्ठ कुमांऊ प्रभारी, हेमचन्द्र दुम्का हल्दूचौड़, नगर अध्यक्ष सिद्धि सुयाल, भगवती पांडे नगर उपाध्यक्ष, पूरन चन्द्र पाण्डे, दीपक जोशी, सुशील भट्ट, दिनेश चन्द्र पाण्डे, विक्की पाठक, गिरीश चन्द्र पाठक, लता जोशी जिला महामंत्री, जया जोशी, धीरज भट्ट व बंशीधर तिवारी हल्दूचौड़ शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440