नव विद्युतीकृत रामपुर-लालकुआं रेल खंड का गहन निरीक्षण, विशेष निरीक्षण ट्रेन 66 किमी की दूरी 55 मिनट में तयकर पहुंची रामपुर

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/बरेली। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वाेत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ 30 मार्च, 2022 को इज्जतनगर मंडल के नव विद्युतीकृत रामपुर-लालकुआं रेल खंड का विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री खान ने लालकुआं से रामपुर तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल लालकुआं से लगभग 66 किमी की दूरी 55 मिनट में तयकर रामपुर पहुंची। इस दौरान निरीक्षण गाड़ी को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य माह सितम्बर, 2021 में प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत रु. 75 करोड़ है।

यह भी पढ़ें -   16 जून 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने रामपुर-लालकुआं रेल खंड के मध्य पड़ने वाले चमरऊआ एवं बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पॉवरों का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नरसिंह पैलेस में गूंजा बाबा नीब करौरी महाराज का जयघोष, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, शुद्ध घी के मालपुए का किया वितरण

निरीक्षण के दौरान पूर्वाेत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के. शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर पंकज जयसवाल, महाप्रबंधक (इरकान) संजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक (इरकान) सुभाष चंद्र सलाहकार (इरकान) डी.जी.प्रसाद सहित इरकान एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440