अंतरराष्ट्रीय ठग दून में गिरफ्तार

खबर शेयर करें

ऑस्ट्रेलिया में जॉब दिलाने के नाम पर दून निवासी युवक से की 41 लाख की ठगी

समाचार सच, देहरादून। ऑस्ट्रेलिया में जॉब दिलाने के नाम पर दून निवासी युवक से 41 लाख की ठगी करने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय ठग आस्ट्रेलियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की ठगी में वह छह महीने आस्ट्रेलिया की जेल में रह चुका है। पुलिस के अलावा एलआईयू और आईबी भी उसके आपराधिक इतिहास और अन्य बिंदुओं को लेकर जानकारी जुटा रही है। ऑस्ट्रेलियन एंबेसी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

पुलिस के अनुसार भव्य जैन पुत्र जितेंद्र जैन निवासी सी-404 पट्टीग्राम अपार्टमेंट सोसाइटी, भगत सिंह पथ बजरंगपुरी बिस्कोमॉन कॉलोनी पटना, बिहार वर्तमान में जंगल व्यू रिट्रीट देहरादून में रहते हैं। भव्य ने राजपुर थाने में शिकायत की थी कि आस्ट्रेेलियन नागरिक जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर उर्फ जैक पारकर को उनकी साली वर्ष 2015 से जानती है। उसी के माध्यम से भव्य जैन की मुलाकात जैक पारकर से हुई थी। कुछ माह पहले जैक ने भव्य को अपनी कंपनी बुलियन बैट्स में जॉब का ऑफर दिया था। तय रकम लेकर भव्य को ऑस्ट्रेलियाई कंपनी नैक्सिया कॉरपोरेशन के लैटर हेड और अन्य पेपर भी भेजे गए। इन दोनों कंपनी में सैलरी का पूरा ब्योरा दिया था। आरोपी ठग जैक ने नौकरी लगाने के एवज में रकम भारत में उसे देने की बात कही। भव्य ने अपने डॉक्यूमेंट के साथ ही उसे 27 लाख रुपये और साली ने 14 लाख रुपये दिए। जैक ने यह रकम शुभम मीर शर्मा नाम के व्यक्ति के तीन बैंक खातों में जमा कराई। शनिवार को पता लगा कि जिन खातों में रकम डाली गई वह फर्जी हैं और बुलियन बैट्स कंपनी 2015 में बंद हो चुकी है। आरोपी जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर उर्फ जैक पारकर ने ही शुभम मीर शर्मा के नाम से फर्जी खाते खुलवाए हुए हैं। इसी नाम से उसने आधार व पैन कार्ड आदि भी बना रखे हैं। राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने इसकी सूचना डीआईजी अरुण मोहन जोशी समेत अन्य अधिकारियों को दी। जिस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ डालनवाला की देखरेख में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर (53) निवासी 58 नाटिंघम गार्डंस बल्लजुरा, ऑस्ट्रेलिया के रूप में हुई। वह भारत में शुभम मीर शर्मा पुत्र मीर शर्मा के नाम से 80/633 महर्षि नगर पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहा था। हाल में वह बेस्ट पार्क एवेन्यू मालसी, मसूरी रोड में रह रहा था। उसके पास से एक्सपायरी डेट का एक पासपोर्ट, फर्जी नाम से बनाया आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। आरोपी ने एमए साइकोलॉजी पुणे यूनिवर्सिटी की है। वर्ष 1993 में आरोपी को जुआ खेलने की लत लग गई। इस लत से उसका बहुत पैसा डूब गया। जिससे उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था और उसने डाईवोर्स की भी तैयारी कर ली थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440