डरा धमकाकर मकान में कब्जा करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाई को डरा धमकाकर मकान खाली करवाकर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की गुहार लगाई न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्तमान में पुरानी बाजार वड्डा, पिथौरागढ़ में रह रहे एसके बादशाह रहमान पुत्र शेख मतियार रहमान द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनके द्वारा सितारगंज चौधरी मार्केट निवासी शेख जाकिर हुसैन उर्फ लालटु से बरेली रोड स्थित चौधरी कॉलोनी में एक मकान खरीदा था। जिसमें उसका भाई रहता था और वह कुछ समय बाद पिथौरागढ़ चले गये थे। उनका आरोप है कि शेख जाकिर ने उनके भाई मुजीबुर रहमान को डरा-धमका कर मकान खाली करवा लिया और उसमें कब्जा कर लिया। इसकी सूचना जब उन्हें मिली तो वह यहां पहुंचे। उनके साथ भी आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनके द्वारा इस मामले की तहरीर 3 दिसम्बर 2020 को बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके भाई के फर्जी हस्ताक्षर कर उसके भवन का हिस्सा हड़पने का काम किया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440