सेब में आयरन, प्रोटीन विटामिन के, ई व कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, खाली पेट एक सेब खाने से आप रह सकते हैं सेहतमंद

खबर शेयर करें

Iron, protein, vitamin K, E and carbohydrates are found in abundance in apples, eating an apple on an empty stomach can keep you healthy.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कहते हैं न एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे, ये कहना बिल्कुल सही भी है क्योंकि एप्पल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन की अधिक मात्रा में होता है। ये आपको एनर्जेटिक बना देता है, लेकिन क्या होगा जब आप सेब को खाली पेट खाएंगे, इस आर्टिकल में खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे…

खाली पेट सेब खाने के फायदे
खाली पेट सेब खाना पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है सेब आयरन प्रोटीन विटामिन के और विटामिन ई से भरपूर होता है इसमें कार्बाेहाइड्रेट्स भी होता है जिससे आप पूरे दिन एनर्जी टिक महसूस कर सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कीजिए। इससे आप वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं, दरअसल इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है जो आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं कराती है। आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें -   २८ जनवरी २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पोषण तत्वों का अवशोषण
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर एंटीऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं, जब आप खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

कब्ज की समस्या दूर करे
सेब में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में रोजाना एक सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
हर तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर में इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। रोज सुबह एक सेब खाकर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी प्रोटीन और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद
सेब का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि सेब में विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए अगर रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   शिव भक्ति में डूबा हल्द्वानीः दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की कलश यात्रा से गूंज उठा नगर

दिल के लिए फायदेमंद
खाली पेट सेब से दिल सेहतमंद रहता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटेशियम होता है। यह तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।

खाली पेट सेब खाने के नुकसान

  • सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में सेब खाने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर इसे कोई अधिक मात्रा में खा ले तो इससे दस्त की शिकायत हो सकती है। गैस और एसिडिटी वालों को भी खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए, इसके साथ ही कुछ लोगों को एलर्जी की भी शिकायत हो जाती है, चेहरे पर दाने निकल आते हैं।
  • सुबह-सुबह सेब का अधिक मात्रा में सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सेव का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440