घर में घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ होता है या अशुभ आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

Is it auspicious or inauspicious to put a picture of a horse in the house?

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कुछ लोग अपने घर और ऑफिस को सजाने के लिए तस्वीर लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में तस्वीर लगाने से पहले उसके बारे में संपूर्ण जानकारी लेना जरूरी होता हैं। क्योंकि कुछ तस्वीर हमारे लिए शुभ तो कुछ तस्वीर हमारे लिए अशुभ मानी जाती हैं। कुछ लोग अपने घरों में घोड़े की तस्वीर लगाना पसंद करते हैं। इससे जातक को काफी फायदा होता हैं।

घर में घोड़े की तस्वीर लगाने के कुछ फायदे हमने नीचे बताए हैं।

  • अगर काफी मेहनत करने के बाद भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही हैं। तो आपको घोड़े तस्वीर घर में लगानी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनती हैं। और आपको धन की प्राप्ति होती हैं। तथा आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता हैं।
  • घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से घर के सभी सदस्य घोड़े की तरह स्फूर्तिवान रहते हैं। तथा बीमारी से दूर रहते हैं।
  • घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपको जीवन में सफलता की प्राप्ति होती हैं। आपको बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलती हैं।
  • घर में घोड़े तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों के मान-सम्मान में वृद्धि होती हैं।
  • घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपको तमाम प्रकार की सुख सुविधा की प्राप्ति होती हैं।
  • अगर आपका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा हैं. तो व्यापार वाली जगह पर घोड़े की तस्वीर लगाने से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होती हैं।
  • घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपके कार्य में भी गति आती हैं। और आपको जीवन में सफलता पाने के लिए गति मिलती हैं।
  • घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से घर में हमेशा के लिए सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। घर के सदस्य अच्छे विचार वाले बनते हैं। घर के बच्चों का पढाई में मन लगता हैं।
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

सफेद घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए

अगर आप सफ़ेद घोड़े की तस्वीर लगाना चाहते हैं। तो घर में सफ़ेद घोड़े की तस्वीर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इस दिशा में सफ़ेद घोड़े की तस्वीर लगाना अतिउत्तम माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा

लेकिन अगर आप कार्य स्थल पर सफ़ेद घोड़े की तस्वीर लगाते हैं। तो कार्य स्थल पर दक्षिण दिशा में सफ़ेद घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए. कार्य स्थल पर इस दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपके व्यापार में वृद्धि होती हैं। तथा आपके व्यापार को किसी की बुरी नजर नहीं लगती हैं।

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए
दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर भी आपको पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। और कार्य स्थल पर लगाते हैं। तो दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए।

सूर्य के रथ में कितने घोड़े होते हैं
सूर्य के रथ में कुल सात घोड़े होते हैं। जिनके नाम गायत्री, वृहती, जगती, उष्णिक, अनुष्टुप, त्रिष्टुप, और पंक्ति हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440