हरतालिका तीज के रंग में रंगीं जायसवाल महिलाएं, काजल बनीं तीज क्वीन और सोनी ने जीती व्यंजन प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- नीरू भल्ला
रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जायसवाल महिला समिति द्वारा आयोजित भव्य हरितालिका तीज महोत्सव में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक परिधानों, लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महोत्सव में काजल जायसवाल ने हरितालिका तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि व्यंजन प्रतियोगिता में सोनी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने नृत्य, प्रश्नोत्तरी, विभिन्न मनोरंजक खेलों तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू अधिकारी ने सभी महिलाओं एवं उपस्थित अतिथियों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पर्व और त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आस्था, प्रेम और समर्पण का उत्सव है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही समाज को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता

जायसवाल महिला समिति की अध्यक्षा खुशबू जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नारी शक्ति के उल्लास का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी समाजहित, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद काजल जायसवाल को हरितालिका तीज क्वीन चुना गया। वहीं स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से सजी व्यंजन प्रतियोगिता में सोनी जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। इस दौरान हरितालिका तीज के गीतों, पारंपरिक परिधानों और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के लिए यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें -   ज्योलीकोट में दूषित पानी का कहर! 2 की मौत, 250 से ज्यादा बीमार… आखिर तीन महीने तक क्यों नहीं जागा सिस्टम?

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। तीज क्वीन एवं व्यंजन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका खुशबू गुप्ता ने निभाई। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन विधि और शिखा ने संयुक्त रूप से किया।

समिति की महामंत्री विधि जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष रोशनी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की संरक्षिका लक्ष्मी जायसवाल, सुचित्रा जायसवाल और बीनू जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, महामंत्री कन्हैया, कोषाध्यक्ष अरविंद, युवा अध्यक्ष बिरेन्द्र, महामंत्री अतुल जायसवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन जायसवाल ने भी आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष राशि जैन, महामंत्री रश्मि गुप्ता, ज्योति देवल, छवि, सोनी, प्रेरणा, प्रीति, दीपमाला, हेमलता, शालिनी, कशिश, दीपा जायसवाल सहित जायसवाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440