हल्द्वानी में बढ़ा जानकी पोखरिया का कद, नामित पार्षद बनने पर हुआ भव्य सम्मान… पुनर्नवा महिला समिति ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी में नामित पार्षद मनोनीत होने के बाद श्रीमती जानकी पोखरिया का सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से एक रेस्टोरेंट में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस मनोनयन को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान का सम्मान बताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा कांड में बड़ा एक्शन! अब इस पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान जेल भेजे गए, अब 32 दिन की गायब CCTV फुटेज पर टिकी जांच

समिति की सदस्यों ने कहा कि श्रीमती जानकी पोखरिया लंबे समय से सामाजिक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं। नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से लोगों की अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए क्षेत्र के विकास और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित लोगों को जब जिम्मेदारी मिलती है तो आम जनता का भरोसा और मजबूत होता है। उन्होंने श्रीमती जानकी पोखरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें -   20 दिन के अनशन के बाद तड़के उठा ले गई पुलिस! जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंचाए गए, छात्रों में मचा हड़कंप

कार्यक्रम में समिति की सचिव शांति जीना सहित कल्पना रावत, रेखा रावत, निर्मला बहुगुणा, मंजू बनकोटी, जया बिष्ट, अंजना बोरा, कमला रोतेला, यशोदा रावत एवं पुनर्नवा महिला समिति की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में श्रीमती जानकी पोखरिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440