जन्माष्टमी 2026: कौन सी वस्तुओं के दान करने से जातक की मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में धन-धान्य बढ़ता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि को हुआ था। जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए अति उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण ने गायों की सेवा की थी, इसलिए इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए कुछ वस्तुओं का दान भी लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन वस्तुओं के दान करने से जातक की मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में धन-धान्य बढ़ता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 कब है
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 04 सितंबर 2026 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ होगी और 5 सितंबर 2026 को सुबह 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। कृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर (शुक्रवार) को मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना चाहिए
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अन्न का दान बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन वस्त्र का दान भी लाभकारी माना गया है। माखन और मिश्री का भोग भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन माखन और मिश्री का दान भी करना चाहिए। इस दिन किसी मंदिर या योग्य व्यक्ति को मोर पंख और मुरली को भेंट करना चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना और कामधेनु गाय की मूर्ति या प्रतिमा का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, कर्मचारियों के विवाद के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी फरार

जन्माष्टमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था इसलिए जन्माष्टमी का पूजन निशिता काल में अति उत्तम माना गया है। इस बार जन्माष्टमी के पूजन का शुभ मुहूर्त रात 11रू48 बजे से रात 12रू43 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें -   भगवान बलराम जयंती पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्रों का महत्व
जन्माष्टमी के पूरे दिन व्रत रखना चाहिए। स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और लड्डू गोपाल को भी पीले रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।

जन्माष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप
भगवान कृष्ण के प्रिय मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा मिलने के साथ ही सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

  1. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः
  2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
  3. हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440