नमो कबड्डी प्रतियोगिता में कालाढूंगी मंडल की टीम ने मारी बाजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी/हल्द्वानी। जिला स्तरीय नमों कबड्डी प्रतियोगिता के रोचक फाइनल मुकाबले में भीमताल को हरा कर कालाढुंगी मंडल की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 10 मंडलों की टीम ने प्रतिभाग किया।

Ad Ad

किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता का किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल और प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंदर सिंह पुंडीर ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल खेलना भी बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, मुखानी क्षेत्र से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नरेश हुडीया, महेंद्र नेगी, कमल मुनि, डॉ भावना गुप्ता, अरुण नेगी, नरेंद्र खनायत, विजय लोहनी, विक्रम जंतवाल, विपिन पांडेय, हरीश मिश्रा, दीपांशु शर्मा, रविंद्र बाली, मदन रावत, वीरेंद्र जयसवाल सहित आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश सिंह और गोविंद मनराल ने किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440