उत्तराखंड में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में गुरुवार सुबह बड़ी सनसनीखेज घटना हो गई। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने नानकमत्ता कस्बे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को गंभीर हालत में खटीमा के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उनकी मौत हो गई। तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बाबा तरसेम सिंह उस समय डेरे के पास सैर पर निकले थे। इधर बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शोक व्यक्त किया। Dera chief of Nanakmatta Gurudwara Tarsem Singh shot dead

डेरा कार सेवा के सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। घूमने के बाद वो दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो गोलियों से बुरी तरह घायल हो गए थे। अत्यधिक गंभीर चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में इस घटना से दुख और रोष है। इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

बाबा तरसेम सिंह की हत्या से पूरे तराई क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई है। वह पिछले कई सालो से नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में अपने पूरे जीवन को समर्पित किया था। हालांकि, उनकी हत्या क्यों और किसने की इस बात का पता नहीं चल सका है। बाइक सवार युवक चेहरा ढके हुए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में न सिर्फ पुलिस बल्कि डेरा नानकमत्ता के हथियारबंद अंगरक्षक, निहंग भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि आज सुबह हमारे पास घटना की सूचना आई थी। घायल हालत में उन्हें (बाबा तरसेम सिंह) को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अभी मिल रही जानकारी के अनुसार उनकी मौत हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि यह हत्या चिंता का विषय है, मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। घटनास्थल की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है। सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया
इधर बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई सालों से रिश्ता रहा है वो गुरु घर को समर्पित एक तपस्वी सेवक थे। उनकी हत्या की घटना निंदनीय है। धामी ने घटना की जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए डीजीपी को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440