
समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन द्वारा यहां आयोजित बेल्ट परीक्षा में कराटे खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस बेल्ट परीक्षा में महानगर क्षेत्र के लगभग 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
यहां भोटिया पड़ाव चौकी स्थित नगर निगम पार्क में आयोजित बेल्ट परीक्षा का संचालन अंतरराष्ट्रीय कराटे ऑर्गनाइजेशन – क्योकुशीनकाईकान (जापान) के राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं उत्तराखंड फुलकॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने किया। इस दौरान मौजूद अभिभावक समुदाय एवं गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष प्रतिभागियों ने अपने पूरे दमखम के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
परीक्षा में रश्मि मैर एवं अभिषेक मिश्रा द्वारा अपनी ब्लैक बैल्ट टेस्ट में कड़ी मेहनत के द्वारा कराटे बेसिक, काता, फिजिकल फिटनेस एवं फाइट का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पुरूष वर्ग में 41 वर्षीय प्रशांत अग्रवाल तथा महिला वर्ग में 32 वर्षीया शर्मिष्ठा शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी अचंभित करते हुए बता दिया कि कराटे खेल को किसी भी उम्र में सीखा जा सकता है।
महेंद्र सिंह भाकुनी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष के फरवरी माह में सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का माहौल होने के बावजूद आज के इस विशेष कार्यक्रम में अधिकांश छात्र छात्राओं ने कलर बेल्ट टेस्ट में प्रतिभाग किया है। उन्होेंने साथ ही छोटे बच्चों को आगामी वार्षिक परीक्षाओं की सफलता की कामना की।
कराटे बैल्ट प्रमोशन टेस्ट के सफल कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक हदीस पांडे, रोहित कुमार यादव, विक्रम सिंह खनी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, वरिष्ठ खिलाड़ी अंजली रस्तोगी का सहयोग रहा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


