कार्तिक माह 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास के दौरान तुलसी संबंधी कुछ उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस माह को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय मास में से एक माना जाता है। इसके साथ ही ये चातुर्मास का आखिरी मास होता है। इस पूरे मास भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी और तुलसी के पौधे की आराधना करना लाभकारी माना जाता है। बता दें कि इस साल कार्तिक मास 29 अक्टूबर 2023 से आरंभ हो रहा है, जो 27 नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा है। इस पूरे एक महीने तुलसी के पौधे में सुबह के समय जल चढ़ाने और शाम के समय घी का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि,धन-संपदा की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास के दौरान तुलसी संबंधी कुछ उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कार्तिक मास में कौन से उपाय करना होगा शुभ।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के बाद नैनीताल- रामनगर-लालकुआं क्षेत्र के स्कूलों को नोटिस भेजे, देखें पूरी लिस्ट…

तुलसी में चढ़ाएं जल
कार्तिक मास के दौरान सूर्याेदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके साथ ही एक लोटे में साफ जल लेकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें। इसके साथ ही इस मंत्र को बोलना चाहिए।

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी के पौधे में चढ़ाएं कच्चा दूध
तुलसी के पौधे में जल के अलावा कच्चा दूध चढ़ाना लाभकारी होता है। इसलिए आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते समय लोटे में थोड़ा सा दूध अवश्य मिला लें।

रोजाना लगाएं तुलसी की मिट्टी
रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने के साथ पौधे के पास की थोड़ी सी मिट्टी लेकर अपने मस्तक के साथ नाभि में लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   मज़दूर आंदोलन को कुचलने की साज़िश के खिलाफ एकजुट हों, फर्जी मुकदमों में फँसाए गए श्रमिकों की रिहाई की मांग

विष्णु जी को चढ़ाएं तुलसी दल
रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने के साथ कार्तिक मास में तुलसी की पत्तियां तोड़कर भगवान विष्णु के साथ उनके अवतारों को भोग लगाते समय जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

तुलसी के पौधे की करें परिक्रमा
कार्तिक मास के दौरान तुलसी पूजन करने के साथ परिक्रमा करना लाभकारी माना जाता है। इसलिए रोजाना 3 से 5 परिक्रमा अवश्य करें।

तुलसी का लगाएं पौधा
कार्तिक मास में तुलसी का पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर में तुलसी नहीं है, तो कार्तिक मास के दौरान अवश्य लगा लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440