काशीपुर के कारोबारी और बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, घर के लॉन में खून से लथपथ मिला शव, पास में पड़ी मिली लासेंसी रिवॉल्वर

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिले के काशीपुर में एक प्रसिद्ध कारोबारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता दीपक अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के लॉन में खून से लथपथ मिला, पास में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पाई गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल, जो गिरिताल के निवासी थे, भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह शहर के एक प्रमुख कारोबारी थे। मंगलवार, 29 अक्टूबर को, दीपक को अपने छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ देहरादून जाने का कार्यक्रम था।

सुबह, दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। लेकिन जब उदित ने दीपक के बच्चों से उनके बारे में पूछा, तो पता चला कि वह घर में नहीं हैं। दीपक को खोजते हुए उदित बाहर आया तो उसने लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव पाया। दीपक अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़ें -   विजयादशमी 2026: दशहरे से जुड़ी ये सबसे खास और महत्वपूर्ण बातें महत्व और परंपराएं

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि

मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन दीपावली के त्योहार के कारण परिवारवालों और आसपास के लोगों को लगा कि यह किसी बम या पटाखे की आवाज है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440