काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मिली हरी झंडी, 18.22 करोड़ से बनेगा वैकल्पिक मार्ग, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

खबर शेयर करें

मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले – अब गुलाब घाटी जाम से मिलेगा छुटकारा, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात देते हुए काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए अमृतपुर तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित बाईपास मोटर मार्ग को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। करीब 18 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में अक्सर लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहते थे, जिससे आवागमन बाधित होता था और पर्यटन पर भी असर पड़ता था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मंत्री कैड़ा ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाईपास निर्माण की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। यह मोटर मार्ग तीन चरणों में तैयार किया जाएगा।

प्रथम चरण में पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये, द्वितीय चरण में पार्ट-2 के कार्यों के लिए 4 करोड़ 69 लाख रुपये का शासनादेश जारी हो चुका है। वहीं तृतीय चरण में पुल निर्माण के लिए 11 करोड़ 77 लाख रुपये की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री द्वारा दे दी गई है, जिसका शासनादेश जल्द जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासी घमासान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भाजपा पर पलटवार

मंत्री कैड़ा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं के लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति मिलने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बाईपास के बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440