काठगोदाम पुलिस ने किया सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े के आरोपी के पास से नकदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक जेडीएम स्कूल गेट के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे घेरा बंदी कर धर दबोचा। पुलिस छानबीन में उसके पास से सट्टा पर्ची और 1480 रूपए की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल बिष्ट उर्फ थापा पुत्र वीर बहादुर बिष्ट निवासी निकट टीन सेट जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440