समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रब्यूह अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु संभावित ठिकानों में ताबड़ तोङ दबिश देकर शाकिर उर्फ पम्मी पुत्र साबिर खान निवासी इन्द्रानगर वार्ड न0 31 निकट मोहम्मदी मस्जिद बनभूलपुरा, आकाश कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी राजपुरा वार्ड न0 2 आर्मी गेट हल्द्वानी, महिला अभियुक्ता चमन सैफी पत्नी इशरार सैफी निवासी शीशमहल काठगोदाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि आपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत चलाया जा रहा

वारन्टियों की धर पकङ का अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह थाना काठगोदाम, कानि0 उमेश प्रसाद, योगेश कुमार शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



