काठगोदाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की दी हिदायत

खबर शेयर करें

Kathgodam police instructed history-sheeters not to indulge in criminal activities while parading them

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। काठगोदाम पुलिस द्वारा तीन हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराते हुए उन्हें सख्त लिहाजे में चेतावनी दी कि वह किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्ता ना पाई जाय, पाये जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानून कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों का परेड कराने के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मौ0 अफसर उर्फ मल्लू पुत्र हाजी मौ0 तयैब निवासी लाईन न0 01 थाना बनभूलपुरा आजाद नगर हाल बागजाला पजाया गौलापार, गणेश बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम लदफौड़ा पदमपुरी तहसील धारी नैनीताल हाल पता निकट ग्राम हयातराम की दुकान की पास कुमाऊँ कालोनी दमुवाढूंगा, हृदयेश कुमार उर्फ कानू पुत्र स्व0 श्री सुरेश चन्द्र आर्या वासी चौफला चौराहा वार्ड नं0- 37 दमुवाढूँगा की परेड करायी साथ ही उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440