
समाचार सच, हल्द्वानी। कात्यायनी फाउण्डेशन के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की बरसी पर कालूसिद्ध मन्दिर चौराहे पर कैन्डिल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गयी। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी संगठनों ने हमारे देश के वीर जवानों के वाहन पर हमला किया था जिसमें हमारे कई वीर जवानों ने अपनी शहादत देते हुए देश की सीमाओं को दुश्मन से महफूज कराया था। वहीं शुक्ला ने कहा कि भारतीय सीमा पर लगे जवान आज भी दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देकर सुरक्षित रखने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। कात्यायनी फाउण्उेशन देश के लिए अपने जान देने वाले शहीदों को सैल्यूट करती है। उन्होेंने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है और संस्था हर साल देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को सम्मान में कैन्डिल जलाकर उन्हें श्रद्धाजंलि देगी।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष आशा शुक्ला, नीरू भल्ला, आशा दर्म्वाल, पार्वती बोरा, बबीता बिष्ट, नीमा गोस्वामी, जितेन्द्र मेहता, कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, विजय साहू, रेनू टंडन, फरहत रऊफ आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












