केदारनाथ धाम हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल, 5937 टिकट बुक

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। इन दिनों चारधाम यात्रा जोरो शोरो पर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंदिर चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी, मूर्तियां-घंटियां बरामद

वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। 12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न

एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।

Kedarnath Dham heli service booking full till May 27, 5937 tickets booked

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440