केदारनाथ पैदल मार्ग फिर बंद, भारी बारिश के बाद छौड़ी में बोल्डर-मलबा गिरा, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी पड़ने लगा है। केदारघाटी में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया। गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छौड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने तत्काल यात्रियों की आवाजाही रोक दी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले में भी कई स्थानों पर सड़कें और मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर देर रात अचानक चट्टान टूटने और भारी मलबा आने से यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन यात्रा संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। मौसम अनुकूल होते ही मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

उन्होंने यात्रियों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और बिना अनुमति आगे बढ़ने का प्रयास न करने की अपील की है। प्रशासन लगातार मौसम और मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा परीक्षण पूरा होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा को दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440