उत्तरकाशी में रिश्तों का कत्ल! मामूली विवाद के बाद भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मोरी ब्लॉक की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी और उनके भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान सुमन चंद्र ने गुस्से में आकर अपने चाचा करम चंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में करम चंद के गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   डोईवाला में कुत्तों के झुंड ने मचाई दहशत! बाड़े में घुसते ही मची भगदड़, 33 भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और किन परिस्थितियों में मामला हत्या तक पहुंच गया।

इस घटना के बाद बरी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक के साथ-साथ सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440