किन्नर समाज ने देश में सुख, शांति, अमन चैन की कामना से किया शिव बागनाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन

खबर शेयर करें

भजन संध्या तथा क्षेत्र के बच्चों की झांकियों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। किन्नर समाज ने देश में सुख, शांति, अमन चैन और सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाई चारे की भावना की कामना से भंडारे का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन किन्नर कशिश गुरू की अगुवाई में गौलापार बागजाला चौसिला तिराहे स्थित शिव बागनाथ मंदिर में किया गया। इस दौरान भजन संध्या तथा क्षेत्र के बच्चों द्वारा दी गयी झांकियों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। (क्रमश: नीचे पढ़िए)

इस मौके पर मंदिर महन्त पूरन चन्द्र गौस्वामी व पल्लगिरी महाराज से विधि-विधान शिवार्चन आदि पूजा अर्चना सम्पन्न करवायी। जिसमें यजमान के रूप में किन्नर समाज के साथ मंदिर कमेटी परिवार शामिल रहे। इसके बाद राधा कृष्ण, शिव पार्वती, श्याम बंशी बजाते हैं, धानी चुनरिया, गणपति की महतारी, माता की झांकियों के माध्यम से अनुष्का, माही, ईशा, परी, मुस्कान, कविता, मानसी, पलक, अरूषि सुनिता आदि नन्हें मुन्ने बच्चों ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। वहीं कशिश गुरू, राखी, प्रिया रवीना, माही, सोनिया, चाहत समेत हल्द्वानी व रुद्रपुर से आयी किन्नर समाज ने भजन-कीर्तन से सभी भक्त-श्रद्धालुओं नाचने पर मजबूर कर दिया। (क्रमश: नीचे पढ़िए)

इस अवसर पर किन्नर कशिश गुरू ने बताया कि उक्त धार्मिक आयोजन वह कई वर्षों से करती आ रही हैं। किन्नर समाज के इस भंडारे में सभी धर्मों के किन्नर सम्मिलित होते हैं। इस दौरान कशिश गुरू ने धार्मिक झांकियां प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार के रूप में 21 सौ रुपये प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। (क्रमश: नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता रविन्द्र बाली, दिनेश खुल्वे, भुवन आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान यशपाल आर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, कांग्रेसी नेता इन्द्रपाल आर्य, बसपा प्रदेश प्रभारी नंद किशोर गौतम सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी संयोजक बंसत आर्या, एडवोकेट पूरन चंद, ललित आर्य, जीवन आर्य, गोपाल आर्या, हरेन्द्र आर्य, सूरज आर्या, आशू, गोकुल, अक्षय, नवीन आर्य, ममता पहाड़ी, देवी आर्या, अंशु चौसाली, हर्षित चौसाली, धर्म सिंह जनौटी, विजय आर्य, हेमू आर्या, पवन आर्य, सुमित, संतोष टम्टा, सुनील आदि क्षेत्रों के लोगों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   दरगाह साबिर पाक में मिला एयरफोर्स अधिकारी के बेटे का बैग, युवक लापता

Kinnar Samaj organized Bhandara in Shiv Bagnath temple with the wish of happiness, peace and peace in the country

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440