जानिए कैसे करें तुलसी की पूजा और देखरेख, आइए जानते हैं धार्मिक मान्यता

खबर शेयर करें

Know how to worship and take care of Tulsi, let’s know religious belief

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस पौधे को पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है उस घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए भी तुलसी का पौधा लगाया जाता है। लेकिन, तुलसी का पौधा लोग घर में लगा तो देते हैं पर उसका सही तरह से पूजन नहीं करते या देखरेख में कुछ आम बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। तुलसी का अनादर भगवान विष्णु का भी अनादर माना जाता है जिससे भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी माता को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है। यहां जानिए किस दिन तुलसी पर जल चढ़ाना चाहिए और कैसे की जाती है तुलसी माता की पूजा।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

तुलसी पर जल चढ़ाना

तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने की बात करें तो हफ्ते के सभी दिन तुलसी पर जल चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी के पौधे पर रविवार के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त एकादशी के दिन भी तुलसी पर जल अर्पित नहीं किया जाता है। इसकी वजह मानी जाती है कि एकादशी पर तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी पर जल चढ़ाने से तुलसी माता का उपवास खंडित हो सकता है।

तुलसी पर जल चढ़ाने का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है। नहा लेने के पश्चात सूर्याेदय के समय तुलसी पर जल चढ़ाने की विशेष मान्यता होती है। कहते हैं इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि इस समय तुलसी पर जल चढ़ाने से घर से आर्थिक संकट हट जाते हैं और घर में खुशहाली आती है। वहीं, इस समय जल चढ़ाने पर घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इन बातों का रखें ध्यान

  • तुलसी से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। कहते हैं इस दिशा में देवताओं का निवास होता है।
  • तुलसी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में रखने से परहेज करना चाहिए।
  • मान्यतानुसार तुलसी के पौधे के समीप किसी भी तरह का कूड़ा-करकट नहीं फैलाना चाहिए। किसी भी तरह की गंदगी तुलसी के आस-पास नहीं रखनी चाहिए।
  • तुलसी की पूजा हर दिन की जा सकती है लेकिन शाम के समय तुलसी का पूजन नहीं किया जाता। साथ ही, शाम हो जाने के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ने से भी परहेज करना चाहिए।
  • बाथरूम या किचन के समीप तुलसी के पौधे को रखने से परहेज करना चाहिए।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440