समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमारे जीवन में सपनों का महत्व हमेशा से बहुत रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस मछली को हमे खाने में बड़ा मज़ा आता है और तो और बहुत शुभ भी माना जाता है। इसे अगर आप अपने सपने में देखते हैं तो क्या मतलब होता है।
सपने में अगर आप मछली को देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। हालांकि मछली का सपना में दिखना शुभ है या अशुभ। इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस उद्देश्य से आई है एवं वह सपने में क्या गतिविधि कर रही है।
शास्त्रों की मानें तो मछली प्रतीक है देवत्व और श्रेष्ठता का यानि कि इसका सपने में आना आपके लिए शुभ संकेत होता है। वहीं, स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में बहुत सारी रंग-बिरंगी और छोटी-छोटी मछलियां देखता है, तो इसका तात्पर्य यह है कि वह अपने जीवन में काफी सुखी है और आगे भी वह सुखी रहेगा।
सपने में अलग-अलग रंगों की मछलियां देखने का मतलब:
ऐसी मान्यता है कि मछलियों के प्यारे रंगों की तरह ही, आपकी जिंदगी में भी सुख एवं चैन आएगा। यही नहीं, इस स्वप्न को देखने वाला व्यक्ति हर क्षेत्र में सुखी रहेगा और उसे घर-परिवार से भी प्यार की प्राप्ति होगी।
सपने में बड़ी मछली को देखने का अर्थ:
वहीं, अगर कोई छोटी मछलियों की जगह सपने में बड़ी और भयानक मछली देखता है तो इसका मतलब अच्छा नहीं होता है। यह आपके लिए चिंता की बात होगी। बता दें कि इस सपने का मतलब है कि उस व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जाओं ने घेर रखा है और अंदर ही अंदर यह नकारात्मक ऊर्जाएं उसकी खुशियों को काटने का काम कर रही हैं।
सपने में शार्क देखने का मतलब
हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में शार्क, पिरहाना या स्वार्ड जैसी बड़ी और जानलेवा मछलियों को देखना यह दर्शाता है कि आपको आने वाले समय में परेशानियां घेर सकती है। ध्यान रहें कि इस स्वप्न को देखने वाला व्यक्ति अपने आगामी जीवन में कर्ज ग्रसित हो सकता है, जिसके कारण वह हमेशा ही हैरान और परेशान रहेगा।
सपने में डॉल्फिन को देखने का मतलब
दूसरी ओर अगर आप मछली का एक और विषाल रूप डॉल्फिन को देखते हैं, तो यह शुभ संकेत है। यह हमारे आने वाले समय में धन और अच्छी सेहत की खबरें लाएगा।
सपने में मछली पकड़ते हुए देखने का मतलब
अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में यह देखे की वह मछली को पकड़ रहा है और कोई बड़ी मछली उसके हाथ लगी है, तो जान लें कि यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसा सपना बताता है कि जल्द ही उसे ढेर सारे धन की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में मछली का स्वयं प्रकट होने का मतलब
बताते चलें कि अगर सपने में मछली अपने आप आपके सामने प्रकट हो रही हो, तो यह बहुत ही शुभ होता है। सपने में मछली का प्रकट होना इस बात की ओर संकेत है कि आने वाले समय में व्यक्ति के ऊपर ईश्वर की कृपा होने वाली है। भगवान खुद उसके लिए ढेर सारी खुशियां लाने वाले हैं।

https://www.edumount.org/
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












