जानते हैं भाद्रमाह में किन कामों को करना चाहिए और इस माह कौन से कार्य वर्जित होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन माह 12 अगस्त 2022 को समाप्त होने के बाद 13 अगस्त 2022 से भाद्रपद माह की शुरुआत हो रही है। भाद्रपद का महीना हिंदू कैलेंडर का छठा और चातुर्मास का दूसरा महीना होता है। ज्योतिष में भाद्रपद माह को कल्याण करने वाला बताया गया है। भाद्रपद माह को भादो, भाद्र या भादवा भी कहा जाता है। इस माह कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, तीज जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी भाद्र माह खास माना जाता है। यह माह पूजा-पाठ के लिए तो शुभ होता है लेकिन चातुर्मास होने के कारण इस माह मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। जानते हैं भाद्रमाह में किन कामों को करना चाहिए और इस माह कौन से कार्य वर्जित होते हैं।

भाद्रमाह में वर्जित माने जाते हैं कार्य

  • भाद्रपद माह में गुड़, दही या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इन सब चीजों का सेवन इस माह स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • भाद्रपद माह में लहसुन, प्याज, मांस, मछली और तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही भाद्रपद माह में भौतिक सुख-सुविधाओं का त्याग करना चाहिए।
  • भाद्रपद माह में पड़ने वाले प्रत्येक रविवार के दिन बाल नहीं कटाना चाहिए और इस दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी बोले- भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से करेंगे जीत हासिल

भाद्रमाह में करें ये कार्य

  • भाद्रपद माह में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इस महीने पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। भादो माह में जरूरतमंद और गरीबों को दान देना चाहिए।
  • भाद्र माह में तुलसीदल अर्पित करते हुए भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
  • भाद्रपद माह में शाकाहारी भोजन को सर्वाेत्तम माना गया है। बुद्धि और शारीरिक विकास के लिए इस माह शाकाहारी भोजन करें। लेकिन मूली और बैंगन के सेवन से बचना चाहिए।
  • इस महीने माखन और गाय के घी का सेवन करें। माखन खाने से उम्र में वृद्धि होती है। वहीं गाय का घी खाने से पुष्टि मिलती है।
  • भाद्रपद माह में गोमूत्र की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है।
यह भी पढ़ें -   नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा और कांग्रेस समेत इन 7 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

शास्त्रों में भाद्रपद माह यानी भादो के महीने को भक्ति और मुक्ति का माह बताया गया है। इस माह कई व्रत-त्योहार पड़त हैं। लेकिन इस माह भगवान कृष्ण और गणेशजी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस महीने हरतालिका तीज, ऋषि पंचमी, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी आदि जैसे व्रत और पर्व पड़ते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440