जानिए धोनी की वजह से क्यों ट्रेंड कर रहा कैंडी क्रश, दिलचस्प है ये मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच। कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जो हर किसी उम्र के लोगों को पसंद आते हैं फिर चाहे आप बच्चे हो या बूढ़े. ऐसी है एक सबकी पसंदीदा गेम है कैंडी क्रश (Candy Crush). इसमें कलरफ़ुल कैंडीज को मैच कर के एक के बाद एक लेवल पार करना होता है.

वाकई में ये गेम मज़ेदार है, दुनियाभर में इसके फ़ैंस मौजूद हैं. एक बार फिर से ये Game चर्चा में है और इसकी वजह एक क्रिकेटर हैं. जी हां, एक क्रिकेटर और कोई छोटे-मोटे नहीं थाला एम.एस. धोनी.
सही पढ़ा आपने, टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल धोनी की वजह से एक बार फिर से ट्विटर पर कैंडी क्रश ट्रेंड कर रहा है. इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो एक फ़्लाइट में अपने टैबलेट पर Candy Crush खेलते दिखाई दे रहे हैं.

ये वीडियो फ़्टाइट की एयर होस्टेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें धोनी Economy Class में ट्रैवल करते दिख रहे हैं. वीडियो में पहले एयरहोस्टेस उनको एक प्लेट में ढेर सारी चॉकलेट्स सर्व करती दिखती है, यहीं दिखाई देता है कि धोनी कौन-सा गेम खेल रहे हैं. धोनी इनमें से एक चॉकलेट लेकर उसे धन्यवाद कहते हैं.

Know why Candy Crush is trending because of Dhoni, this case is interesting

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440