हरिद्वार में तीन मई तक लगा कोविड कर्फ्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार में भी कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। कुंभ का अंतिम शाही स्नान संपन्न होते ही जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तीन मई तक जिले के शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू घोषित कर दिया है। कर्फ्यू आज मंगलवार रात से लागू हो जाएगा। कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी, डेरी, बेकरी, मीट मछली, राशन, सस्ते गल्ले की दुकान, पैट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा व शराब की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के आवागमन और फैक्टरियों के संचालन पर कोई रोक नहीं रहेगी।

अभी तक इन शहरों में लग चुका कोविड कर्फ्यू
प्रदेश सरकार ने अभी तक देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, रुद्रपुर, टनकपुर और बनबसा में कोविड कर्फ्यू लागू किया हुआ है। देहरादून में शाम सात बजे के बाद नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। इन शहरों में केवल जरूरी चीजों की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440