राजपुरा में लगा कोविड वैक्सीनेशन शिविर, 204 ने टीका लगवाकर उठाया लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 204 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस कार्य में क्षेत्रवासियों ने सहयोग प्रदान किया।

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के कैंप कार्यालय में आयोजित शिविर में वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुुंचे। प्रातः से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई। शिविर में 204 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। साहू ने बताया कि 24 ऐसे लोगो को वैक्सीन लगाई गई ,जिनके के कोई कागज नही थे। शिविर को सफल बनाने में एएनएम यशोदा नगरकोटी, डीईओ पवन भंडारी, भूपेन्द्र के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी माहेश्वरी, पार्षद प्रतिनिधि ध्रुव कश्यप, कैलाश कोहली, साहिल राज आदि ने सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440