समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। कृषि विज्ञान केंद्र (Agricultural Science Center) द्वारा नैनीताल जिले में विकासखण्ड भीमताल के ग्राम सलड़ी में मक्का की फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्र की कृषि वैज्ञानिक डॉ0 कंचन नैनवाल (Agricultural scientist Dr. Kanchan Nainwal) ने कृषकों को वैज्ञानिक तरीके से फसलों की खेती करने की सलाह दी एवं कृषकों को मक्के की फसल में कीट प्रबंधन एवं अन्य जानकारी दी।


बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नैनीताल जिले में मक्के में क्लस्टर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन परियोजना के अंर्तगत कृषकों के खेतों का भ्रमण किया एवं प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान डा0 नैनवाल ने रबी के मौसम में गेहूं में खरपतवार नियंत्रण,खाद प्रबंधन एवं तिलहनी फसलों का बेसलाइन सर्वे भी किया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ0 कंचन नैनवाल ने कृषकों को मक्के की फसलों का उचित बीज दर, खरपतवार नियंत्रण एवं कीट नियंत्रण की भी विस्तृत जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ0 कंचन नैनवाल ने बताया कि केंद्र के द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार मक्का की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रयास कर रहा है जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तकनीकी जानकारी प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को दिया जा रहा है। साथ ही साथ केंद्र के द्वारा संचालित परियोजना जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार अंतर्गत जलवायु के मिजाज को देखते हुए मक्का की खेती को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक बसंती देवी, मोहन चंद्र पलारिया, जीवन पलड़िया, भगवती देवी, तारा देवी, दीपा देवी, उमा देवी आदि आदि कृषकजन मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440