समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उप कारागार हीरानगर में महिला बंदियों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबन्धन का पर्व मनाया। आयुक्त दीपक रावत ने भाई-बहन के अटूट बन्धन की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ साथ सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करता है।
इससे पूर्व रामपुर हल्द्वानी से ब्रह्मकुमारी नीलम ने भी हल्द्वानी बंगले में आयुक्त को राखी बांधी। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, तहसीलदार सचिन व जेल स्टाफ उपस्थित था।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



