महिला ने लगाया ससुरालियों पर 10 लाख रूपए मांगने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर 10 लाख रूपए मांगने व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी तहरीर के आधार पर मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में रामलीला मोहल्ला निवासी हिना गुप्ता ने कहा है कि उसका विवाह 20 जनवरी 2012 को सावित्री कॉलोनी बरेली रोड निवासी उमेश गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कम दहेज लाने को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उस पर मायके से दस लाख रूपये दहेज के तौर पर लाने का दबाव बनाया जाने लगा। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस बीच उसने पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति और क्रूर हो गया। विवाहिता का यह भी आरोप है कि पति किसी अन्य युवती के साथ विवाह करने की बात कहकर उससे तलाक देने का दबाव बनाता। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती। इस बीच उसने मायके से किसी तरह दो लाख रूपये लाकर ससुरालियों को दिये। लेकिन उनका व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि ससुराल पक्ष महिला ऐच्छिक ब्यूरो में काउंसिलिंग के लिए भी नहीं पहुंचा। विवाहिता ने पुलिस से दहेज लोभी पति उमेश गुुप्ता, ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सास तारा देवी, ननद जागृति, ननदोई व जेठ नरेन्द्र गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हथकरघा से आत्मनिर्भरता की राह: भवाली में जुटे 60 बुनकर-कारीगर, बाजार और बैंकिंग सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440