जमीन के फर्जी कागज दिखाकर हड़पे लाखों रूपये, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

Lakhs of rupees were grabbed by showing fake papers of land, the victim pleaded with the police

समाचार सच, हल्द्वानी। जमीन के फर्जी कागज दिखाकर लाखों रूपये हड़पने का मामला पुलिस के समक्ष आया, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि भूमि खरीद फरोख्त के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी कर ली।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में हीरानगर निवासी प्रमोद सिंह सम्मल पुत्र दयाल सिंह सम्मल ने कहा है कि उसने कौशल कॉलोनी, भोटिया पड़ाव निवासी आनन्द डसीला पुत्र अर्जुन सिंह डसीला से भूखंड का सौदा किया। जब उसने कागजातों की जांच की तो वह फर्जी निकले। इस तरह आरोपी ने उससे फर्जी कागजातों के माध्यम से लाखों रूपये की रकम हड़प ली। आरोप है कि जब उसने पैसे मांगे तो उसे पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया गया। पीड़ित ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440