प्लाट के नाम पर हड़पे लाखों रूपए, पीड़िता ने लगाए पुलिस से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्लाट के नाम पर महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलुवागांजा मेहता हल्द्वानी निवासी गीता मेहता पत्नी गोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसका कहना है कि उसने कमलुवागांजा मेहता बोरा कालोनी निवासी दीपक सिंह बोरा पुत्र हीरा सिंह से 900 वर्ग फिट प्लाट 1250 रूपए प्रतिवर्ग फिट के हिसाब प्लाट का सौदा तय हुआ था। जिसके बाद उसने दीपक के खाते में 6 लाख 15 रूपए ट्रांसफर दिए। इसके अलावा 3 लाख पैसठ हजार रूपए दीपक को अलग से दे दिए। इस तरह से दीपक के पास 9 लाख 80 हजार रूपए प्लाट के पहुंच गए। जब उससे प्लाट का बैनामा कराने को कहा तो वहउ टाला मटोली करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440