लालकुआं विधायक नवीन दुम्का कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश के बाद लालकुआं विधायक नवीन दुम्का की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी हैं। गुरुवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। फिलहाल पॉजिटिव आने के बाद से विधायक दुम्का ने अपने को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।

विधायक दुम्का ने अपने फेसबुक अकाउन्ट में अपने शुभचिन्तकों को जानकारी साझा करते हुए बताया कि मैं 26 अगस्त को देहरादून में एक सरकारी समूह की बैठक में शामिल हुआ था। इस बैठक में अधिकांश लोग संक्रमित पाये गये। हल्द्वानी लौटकर मैंने अपना टैस्ट करवाया। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह विगत 28 अगस्त से होम सैल्फ आइसोलेट हैं तथा मैंने अपने आवास पर बचाव व दूरी की पर्याप्त व्यवस्था की हैं। फिर भी मेरे सम्पर्क में आये लोगों से विनम्र प्रार्थना है कि वे भी बचाव की कोशिश करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी का अफसरों को अल्टीमेटम: जनता की शिकायतें टालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440