दिल्ली से कार चोरी कर ला रहे बदमाशों को लालकुंआ पुलिस ने पकड़ा, अल्मोड़ा बेचनी थी कार

खबर शेयर करें

Lalkuan police caught miscreants who were stealing car from Delhi, wanted to sell car in Almora

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली लालकुंआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से कार चुराकर अल्मोड़ा बेचने के लिए ले जा रहे चोरों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चौकिंग अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को क्षेत्राधिकारी लालकुंआ अभिनय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंन्द्र सिंह नेगीं के निर्देशन में हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सुभाषनगर बैरियर पर आने -जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने किच्छा की ओर से एक सफेद रंग की इको कार्गाे वैन डीएल1एलआर – 8761 आती हुई दिखाई दी जिस पर पुलिस ने इको कार्गाे वेन को चेकिंग के लिए हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो कार बैरियर पर रोककर चालक के बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति दरवाजा खोलकर भागने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा उसे दौड़ लगा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। चालक को कार से नीचे उतार कर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम नरेश चौहान पुत्र जगत सिंह चौहान बताया उसने बताया कि कुछ समय से नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के जैन कालोनी पार्ट नंबर-3 में रह रहा था। जबकि उसका मूल निवास उत्तराखंड के टिहरी जिले के थत्यूड़ क्षेत्र धनोल्टी है। वहीं गाड़ी से उतर कर भागने वाले युवक से पूछताछ की गई तो अपना नाम हेमंत बिष्ट पुत्र नंदा बल्लभ बिष्ट निवासी अल्मोड़ा के सामेश्वर के चनौदा गांव का रहने वाला बताया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि दिनांक 16 या 17 फरवरी 2023 की रात को मटियाला द्वारिका नियर सेक्टर 03 के पास एक सफेद रंग की ईको कारगो वैन को सड़क के किनारे खड़ा देखा और गाड़ी में चाबी लगी होने के चलते उन्होंने जब गाडी स्टार्ट की और दोनों गाड़ी को चोरी कर द्वारिका सेक्टर- 04 में रात करीब 11 बजे अंधेरे में ले जाकर गाड़ी को सर्विस रोड के किनारे खड़ा कर दिया। आज हम दोनों मौका देखकर इस गाड़ी को बेचने के लिए अल्मोड़ा ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर हमें लगा कि शायद पुलिस जान गई है कि यह गाड़ी चोरी की है इसलिए हम पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक ना चली और पुलिस ने उनको पकड़ लिया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा कार के बारे मे जानकारी करने पर कार दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र डी वेस्ट के ग्राउंड फ्लोर के०एच० 99/24 में रहने वाले बबलू प्रसाद की पत्नी सीमा देवी के नाम पर दर्ज है। कार मारुति सुजुकी 2012 माडल है। वाहन से बरामद चेक पोस्ट टैक्स ई रिसिप्ट को चेक करने पर वाहन स्वामी सीमा देवी के नाम से एक 50 की पर्ची कटी थी। जिस पर वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर अंकित है, मोबाइल पर संपर्क किया तो अंकित नामक व्यक्ति ने बताया कि यह गाड़ी उसकी भाभी सीमा देवी के नाम पंजीकृत है जो दिनांक 17 फरवरी 2023 को मटियाला द्वारका दिल्ली से चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट हमारी भाभी द्वारा 17 फरवरी को ही थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली में दर्ज करा दी गयी थी। पुलिस ने बिंदापुर द्वारका दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया तो यह जानकारी सही पाई गई कि यह वाहन थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली की चोरी से संबंधित है।
पुलिस टीम कांस्टे0 प्रदीप पिल्खवाल, सुरेश प्रसाद, आनंद पुरी, तरुण मेहता शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 1000/-रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440