Lalkuan police took strict action against drug smugglers, arrested the accused with 1.390 grams of charas and cash of one lakh
समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुंआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने नशा तस्करों को भारी मात्रा में चरस व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की है। लालकुंआ पुलिस की कामयाबी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पांच हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का एकमात्र लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाना है जिसके चलते उनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर कड़ी कार्रवाई करें।
इसी आदेशानुसार एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ0 जगदीश चंद्र के निकट पर्यवेक्षण एवं एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ लालकुंआ अभिनय चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एडीटीएफ की पुलिस टीम गठित की जिसमें उ0नि0 सोमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कॉन्स्टेबल आनंदपुरी, दयाल नाथ, चंद्रशेखर, कमल बिष्ट, महिला कॉन्स्टेबल जया राणा, प्रियंका शाही आज मंगलवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे इसी दौरान पुलिस ने राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोहरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखता जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी जिसपर पुलिस ने शक होने पर उसे रोका और तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 1.390 ग्राम चरस व 102950 रुपए बरामद किये। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला पंजीकृत किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















