लालकुआं पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, दस किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। एसओजी व लालकुआं पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। संयुक्त टीम ने दस किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। बरामद चरस की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसओजी प्रभारी व कार्यवाहक लालकुआं कोतवाली प्रभारी अबुल कलाम के नेतृत्व में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान टीम को दो युवक संदिग्धावस्था में आते दिखे। जो पुलिस को देखकर आड़ में छिपने लगे। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने दोनों के थैले की तलाशी ली तो दस किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर दोनों तस्करों पवन सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय बच्ची सिंह बिष्ट निवासी नवाडखेड़ा गौलापार व प्रकाश चंद्र आर्य पुत्र पूरन चंद आर्य निवासी पूर्वी खेड़ा सुल्तान नगरी गौलापार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह चरस पर्वतीय क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीद कर लाते हैं और यहां हल्दूचौड़ समेत आस-पास के क्षेत्रों में ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। दोनों इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ में इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां जुटाई हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कि प्रयास कर रही है। बरामद चरस की कीमत लगभग तीस लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी अबुल कलाम, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश कुमार सागर, उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी, अमित जोशी कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह शिंदे, हुकुम सिंह, कपिल ओली मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जन्मदिन पर मुकेश बोरा ने दोहराया किसानों के हित का संकल्प, बोर्ड बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440