दमुवाढूंगा में भूमि सर्वेक्षण शुरू, नए निर्माण व खरीद-फरोख्त पर रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा-48 के तहत शासन की 21 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के क्रम में ग्राम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में भूमि सर्वेक्षण एवं अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया (रिकॉर्ड ऑपरेशन) शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी नैनीताल की स्वीकृति से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भूमि चिन्हांकन, नालों, ड्रेनेज मार्गों और सार्वजनिक उपयोग की भूमि के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   विकासनगर में आग का तांडव: दो हार्डवेयर दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

रिकॉर्ड ऑपरेशन पूरा होने तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए निर्माण, भूमि अतिक्रमण, खरीद-फरोख्त या सीमांकन (Demarcation) में बदलाव पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक और लेखपाल नियमित निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी अनधिकृत गतिविधि की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देंगे।

यह भी पढ़ें -   वैशाख माह 2026: अप्रैल के महीने में कौन - कौन से खास रहेंगे तीज - त्यौहार

स्थानीय पुलिस को भी आदेश दिया गया है कि दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। उल्लंघन करने वालों पर भू-राजस्व अधिनियम, नगर निकाय अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440