उत्तराखंड के लाल को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सेना में तैनात उत्तराखंड के चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। जवान के बलिदान होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। आज सुबह देहरादून के नया गांव स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया 25 जून तक का पूर्वानुमान

चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए। हालांकि दीपेंद्र के बलिदान होने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

दीपेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून के रतनपुर में रहता है। उनके पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बलिदानी दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440